21-22 जनवरी को होगी एंटी चिट्टा ग्राम सभा
हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 21-22 जनवरी को एंटी चिट्टा ग्राम सभा आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम सभाओं में चिट्टे से जुड़ी सूचनाओं की समीक्षा, चिट्टा की लत में फंसे स्थानीय युवाओं के पुनर्वास समेत अन्य विषयों पर चर्चा के साथ कार्रवाई होगी। इन एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं में अन्य विभागों के अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए जाएंगे। ग्राम सभा में चिट्टा से संबंधित पंचायत की मैपिंग की जाएगी। प्रदेश में 264 ऐसी पंचायतें हैं, जो बेहद संवेदनशील पाई गई हैं।
विजेता टीम के लिए 21 लाख रुपए तक की इनामी धनराशि
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में नशे के ख़िलाफ प्रदेश भर में प्रीमियर लीग की तर्ज पर एंटी चिट्टा अवयेरनेस स्पोर्टस टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इन टूर्नामेंट में कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबाल की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। ये टूर्नामेंट ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। विजेता टीमों को मुख्यमंत्री इनाम राशि देंगे। विजेता टीम के लिए 21 लाख रुपए तक की इनामी धनराशि तय की गई है।


