Thursday, February 26, 2026

Creating liberating content

मोदी सरकार के बजट...

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू...

मुझे नहीं आवभगत की...

DC मंडी के न आने से जनता हुई परेशान,मुझे नहीं आवभगत की जरूरत-...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने...

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का...

जयराम ठाकुर ने PM...

यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए जयराम ठाकुर ने PM...
HomeHimachal Pradeshहिमाचल में 832...

हिमाचल में 832 सड़कें अब भी बंद

हिमाचल में 832 सड़कें अब भी बंद, 1942 ट्रांसफॉर्मर और 245 पेयजल योजनाएं प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) द्वारा 25 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में सैकड़ों सड़कें बंद हैं, बिजली और पेयजल आपूर्ति भी कई जिलों में बाधित हुई है।

SEOC की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कुल 832 सड़कें बंद हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। खराब मौसम के चलते 1942 बिजली ट्रांसफॉर्मर (DTRs) ठप हो गए हैं, जबकि 245 पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। बर्फबारी और बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध होने के साथ-साथ बिजली लाइनों और जल स्रोतों को भी नुकसान पहुंचा है।

चंबा जिले में हालात ज्यादा खराब

जिला-वार स्थिति पर नजर डालें तो चंबा जिले में हालात ज्यादा खराब बने हुए हैं, जहां 78 सड़कें बंद, 277 ट्रांसफॉर्मर बाधित और 24 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। कुल्लू जिले में बर्फबारी और बारिश के कारण 64 सड़कें बंद हैं। यहां मुख्य एचटी लाइन में खराबी आने से 174 ट्रांसफॉर्मर और 81 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

लाहौल-स्पीति में 280 सड़कें बंद

लाहौल-स्पीति जिले में स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां 280 सड़कें बंद हैं। कोकसर-रोहतांग मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-03 और सुमदो-लोसर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-505 बर्फबारी के चलते बंद कर दिए गए हैं। जिले में 27 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं। मंडी जिले में भी व्यापक असर देखा गया है, जहां 110 सड़कें बंद हैं और 284 ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं।

शिमला में 131 पेयजल योजनाएं प्रभावित

राजधानी शिमला जिले में भी हालात सामान्य नहीं हैं। जिले में 234 सड़कें बंद हैं, जबकि 789 ट्रांसफॉर्मर और 131 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। सिरमौर जिले में 41 सड़कें बंद, 354 ट्रांसफॉर्मर और 9 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने की सूचना है।

इसके अलावा कांगड़ा जिले में 4 सड़कें, किन्नौर जिले में 18 सड़कें और ऊना जिले में 3 सड़कें बंद हैं। हालांकि बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन जिलों में सड़क और बिजली व्यवस्था पर कोई बड़ा असर दर्ज नहीं किया गया है।

Get notified whenever we post something new!

spot_img

Create a website from scratch

Just drag and drop elements in a page to get started with Newspaper Theme.

Continue reading

मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। जहां भारतीय जनता पार्टी से सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट बता...

मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा

DC मंडी के न आने से जनता हुई परेशान,मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा हिमाचल प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन के ख़िलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. गोमा ने बताया...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव, हिमाचल बंद करने की दी चेतावनी UGC के नए नियमों के ख़िलाफ़ देश भर में आंदोलन तेज होता हुआ नज़र आ रहा है. शिमला में देवभूमि...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.