4-5 फ़रवरी को होगी विधायक प्राथमिकता बैठक
हिमाचल प्रदेश के वार्षिक बजट 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक का आयोजन 4 और 5 फरवरी को हिमाचल सचिवालय में किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू करेंगे।
4 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा और कुल्लू के विधायकों की बैठक होगी। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सोलन, चम्बा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
इसके बाद 5 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक शिमला और मंडी जिला के विधायकों की बैठक होगी। दोपहर 2 से 5 बजे तक ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में वार्षिक बजट 2026-27 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श होगा।


