Thursday, February 26, 2026

Creating liberating content

मोदी सरकार के बजट...

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू...

मुझे नहीं आवभगत की...

DC मंडी के न आने से जनता हुई परेशान,मुझे नहीं आवभगत की जरूरत-...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने...

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का...

जयराम ठाकुर ने PM...

यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए जयराम ठाकुर ने PM...
HomeHimachal Pradeshशिमला से चंडीगढ़,...

शिमला से चंडीगढ़, कुल्लू और रिकांगपिओ के लिए शुरू हुई हेली टैक्सी सर्विस

हिमाचल में शुरू हुई हेली टैक्सी सर्विस

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से चंडीगढ़, कुल्लू और रिकांगपिओ के लिए हेली टैक्सी सुविधा शुरू हो गई है. इससे प्रदेश भर के साथ यहां आने वाले सैलानियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है. उड़ान शुरू होने से पहले कैनन सेल्यूट दिया गया. शिमला से चंडीगढ़ के लिए हफ़्ते में तीन दिन हेली टैक्सी की सुविधा मिलेगी. इसके लिए मात्र 3 हज़ार 169 रुपये किराया निर्धारित किया गया है. इसी तरह शिमला से कुल्लू के लिए रोज़ उड़ान उपलब्ध होगी, जिसके लिए 3 हज़ार 500 रुपए किराया चुकाना होगा. रिकांगपिओ के लिए भी हर रोज़ प्रति यात्री चार हज़ार रुपये में एक उड़ान भरी जाएगी.

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क़दम उठाया है. प्रदेश के हर ज़िले में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने सिर्फ़ हज़ारों करोड़ रुपये ख़र्च कर इमारतें बनाने का काम किया. मौजूदा कांग्रेस सरकार लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए लोगों को फ़ायदा पहुंचा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका कोई ड्रीम प्रोजेक्ट नहीं है. उनका सपना केवल हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा करना है.

पवन हंस लिमिटेड चंडीगढ़ से संजौली हेलीपोर्ट तक सेवाएँ देगा

संजौली हेलीपोर्ट से हेरिटेज एविएशन कुल्लू और रिकांगपिओ के लिए रोजाना हेलीटैक्सी की सुविधा देगी, जबकि पवन हंस लिमिटेड चंडीगढ़ से संजौली हेलीपोर्ट तक हफ्ते में तीन दिन (सोमवार, शुक्रवार और शनिवार) को उड़ानें होंगी. संजौली-रामपुर और रिकांगपिओ के साथ संजौली से मनाली के लिए भी पवन हंस लिमिटेड जल्द उड़ानें संचालित की जाएंगी.

चंडीगढ़ से सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 9:15 पर हेली टैक्सी उड़ान भरेगी और सुबह 9:50 पर शिमला पहुंच जाएगी.

शिमला से हेलीटैक्सी सुबह 9:50 पर उड़ान भरेगी और सुबह 10:30 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी.

हिमाचल के अन्दर भरी जाने वाली उड़ाने

शिमला से कुल्लू- सुबह 8 बजे

कुल्लू से शिमला- सुबह 8:40 बजे

शिमला से रिकांगपिओ- सुबह 9:25 बजे

रिकांगपिओ से शिमला- सुबह 10:10 बजे

शिमला से कुल्लू- सुबह 11:05 बजे

कुल्लू से शिमला- सुबह 11:45 बजे

Get notified whenever we post something new!

spot_img

Create a website from scratch

Just drag and drop elements in a page to get started with Newspaper Theme.

Continue reading

मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। जहां भारतीय जनता पार्टी से सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट बता...

मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा

DC मंडी के न आने से जनता हुई परेशान,मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा हिमाचल प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन के ख़िलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. गोमा ने बताया...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव, हिमाचल बंद करने की दी चेतावनी UGC के नए नियमों के ख़िलाफ़ देश भर में आंदोलन तेज होता हुआ नज़र आ रहा है. शिमला में देवभूमि...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.