Thursday, February 26, 2026

Creating liberating content

मोदी सरकार के बजट...

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने...

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का...

जयराम ठाकुर ने PM...

यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए जयराम ठाकुर ने PM...

हिमाचल भाजपा कार्यालय का...

UGC के नए नियम तुगलकी फ़रमान राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी बुधवार सुबह 11 बजे...
HomeHimachal Politicsमुझे नहीं आवभगत...

मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा

DC मंडी के न आने से जनता हुई परेशान,मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा

हिमाचल प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन के ख़िलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. गोमा ने बताया कि वे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम के लिए मंडी पहुंचे थे. वे एक दिन पहले 25 जनवरी की शाम मंडी पहुंचे, तो प्रोटोकॉल के मुताबिक DC मंडी वहां मौजूद नहीं थे जबकि DC को पहले से ही उनके आने की जानकारी थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उपायुक्त के मौक़े पर न आने की वजह से अपनी समस्या लेकर आए फरियादियों को परेशानी झेलनी पड़ी. गोमा ने कहा कि उन्हें किसी तरह की आवभगत की ज़रूरत नहीं थी, लेकिन DC के न होने से लोगों में ख़ासा रोष देखा गया. उन्होंने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रिविलेज मोशन लाया. यादविंदर गोमा ने कहा कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के लिए तय प्रोटोकॉल है, जिसका हर अधिकारी को पालन करना चाहिए.

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के विरुद्ध विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस

बता दें कि मंडी में गणतंत्र दिवस समारोह पर तय प्रोटोकल का पालन न करने पर आयुष, खेल और विधि मंत्री यादविंदर गोमा ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के विरुद्ध विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है. खेल मंत्री का आरोप है कि 25 जनवरी को मंडी आगमन के दौरान उपायुक्त न तो उपस्थित थे और न ही कोई पूर्व सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था की गई. मंत्री ने इसे स्थापित सरकारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन और मंत्री पद की गरिमा के प्रतिकूल बताया है. उन्होंने इस पूरे मामले में विधानसभा अध्यक्ष से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Get notified whenever we post something new!

spot_img

Create a website from scratch

Just drag and drop elements in a page to get started with Newspaper Theme.

Continue reading

मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। जहां भारतीय जनता पार्टी से सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट बता...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव, हिमाचल बंद करने की दी चेतावनी UGC के नए नियमों के ख़िलाफ़ देश भर में आंदोलन तेज होता हुआ नज़र आ रहा है. शिमला में देवभूमि...

जयराम ठाकुर ने PM मोदी को दी बधाई

यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए जयराम ठाकुर ने PM मोदी को दी बधाई भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच के 18 सालों से अटकी डील आज पूरी हो गई. भारत और यूरोपीय संघ ने फ्री ट्रेड...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.