हिमाचल प्रदेश में भले ही बर्फ़बारी न हो रही हो, लेकिन आइस स्केटिंग लोगों का जमकर मनोरंजन कर रही है. एशिया की सबसे पुरानी और एक मात्र ओपन आइस स्केटिंग रिंक शिमला में बच्चों के साथ युवा जमकर स्केटिंग का मज़ा उठा रहे हैं. रविवार को आइस स्केटिंग रिंक में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ युवाओं ने हिस्सा लिया.
अगर मौसम का साथ मिला, तो आने वाले दिनों में यहां जिमखाना भी आयोजित होगा. जिमखाना में रात के वक्त स्केटर्स हाथों में मशाल लेकर स्केटिंग करते हैं. आइस पर हाथों में मशाल लिए स्केटिंग करने के साथ देखना भी एक अनूठा अनुभव होता है.


