Thursday, February 19, 2026

Creating liberating content

मोदी सरकार के बजट...

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू...

मुझे नहीं आवभगत की...

DC मंडी के न आने से जनता हुई परेशान,मुझे नहीं आवभगत की जरूरत-...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने...

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का...

जयराम ठाकुर ने PM...

यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए जयराम ठाकुर ने PM...
HomeHimachal Politicsशिमला में कांग्रेस...

शिमला में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम, राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने देश भर में मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत की है. शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. मौन प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं के हाथ में मनरेगा बचाओ की तख्तियां नज़र आयी. शिमला शहर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मनरेगा का में बदलाव दुर्भाग्यपूर्ण है. यह सोच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ख़िलाफ है.

नरेश चौहान ने कहा कि आज देश की युवा पीढ़ी को भी यह जानने का मौक़ा मिला है कि कौन-सा विचार राष्ट्रपिता के ख़िलाफ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश भर में गांवों तक मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में संग्राम को जन जनता तक पहुंचाने का काम करेगी.

 

क्या कहा कांग्रेस जिला शिमला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने ?

शिमला शहर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने महात्मा गांधी का नाम हटाने के साथ रोज़गार गारंटी में बदलाव का विरोध किया. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि UPA सरकार के दौरान मनरेगा में रोज़गार की गारंटी थी. अब बदलाव के बाद न सिर्फ़ राष्ट्रपिता का नाम हटाया गया है, बल्कि रोज़गार की गारंटी को भी खत्म कर गया है.उन्होंने कहा कि देशभर में इसे लेकर रोष है.कांग्रेस पार्टी घर-घर तक इस संग्राम के ज़रिए गांधी विरोधी सोच को ले जाने का काम करेगी.

Get notified whenever we post something new!

spot_img

Create a website from scratch

Just drag and drop elements in a page to get started with Newspaper Theme.

Continue reading

मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। जहां भारतीय जनता पार्टी से सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट बता...

मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा

DC मंडी के न आने से जनता हुई परेशान,मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा हिमाचल प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन के ख़िलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. गोमा ने बताया...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव, हिमाचल बंद करने की दी चेतावनी UGC के नए नियमों के ख़िलाफ़ देश भर में आंदोलन तेज होता हुआ नज़र आ रहा है. शिमला में देवभूमि...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.