यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए जयराम ठाकुर ने PM मोदी को दी बधाई
भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच के 18 सालों से अटकी डील आज पूरी हो गई. भारत और यूरोपीय संघ ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का समझौता कर लिया है. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस डील के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. इस फ्री ट्रेड डील के साथ ही भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार आसान हो जाएगा. वहीं भारत में कई चीजें सस्ती हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेज़ी सेबढ़ती अर्थव्यवस्था है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है.
भारत ने यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ FTA साइन किया
हैदराबाद हाउस में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के राष्ट्रपति एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा के साथ भारतीय प्रतिनिधियों ने बैठक की, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दोनों नेताओं के साथ मुलाकात की. इस मीटिंग में दोनों के बीच समझौते का आदान-प्रदान हुआ है. इसके साथ ही भारत ने यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ FTA साइन कर लिया है. इस फ्री ट्रेड डील के साथ ही भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार आसान हो जाएगा. वहीं भारत में कई चीजें सस्ती हो जाएंगी.


