Thursday, February 26, 2026

Creating liberating content

मोदी सरकार के बजट...

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू...

मुझे नहीं आवभगत की...

DC मंडी के न आने से जनता हुई परेशान,मुझे नहीं आवभगत की जरूरत-...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने...

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का...

जयराम ठाकुर ने PM...

यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए जयराम ठाकुर ने PM...
HomeINC Himachal PradeshPMGSY- Ⅳ के...

PMGSY- Ⅳ के तहत राज्य को मिली स्वीकृति

PMGSY- Ⅳ के तहत राज्य को मिली स्वीकृति, विक्रमादित्य सिंह बोले- प्रदेश के हर कोने का विकास लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार के साथ अच्छे संबंधों की जरूरत को दोहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर कोने का विकास उनका लक्ष्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आगे बढ़ने की बात कही। विक्रमादित्य ने कहा कि वे वीरभद्र सिंह की सोच को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने साल 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-Ⅳ बैच-Ⅰ के तहत हिमाचल प्रदेश की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है। इन प्रस्तावों की समीक्षा सशक्त समिति ने 4 नवंबर, 2025 को आयोजित बैठक में की गई थी। विक्रमादित्य सिंह ने लंबे वक्त से पड़े सूखे को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह भी आपदा जैसी स्थिति है, जिसके बर्फबारी और बारिश नहीं हो रही है।

ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सड़क संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं से राज्य के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सड़क संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे लोगों की आवाजाही सुगम होने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी तथा स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक अवसरों में वृद्धि होगी। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि 294 सड़क कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 1,538.058 किलोमीटर है। इसकी लागत 2,247.24 करोड़ रुपये है। इसमें से 2,019.70 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास मंत्रालय वहन करेगा, जबकि राज्य सरकार का अंश 227.54 करोड़ रुपये होगा। इसमें उच्च विनिर्देश लागत के रूप में 3.124 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसकी प्रति किलोमीटर औसत लागत 146.11 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि इनमें से चार सड़कें बिलासपुर, 65 चंबा, दो हमीरपुर, 12 कांगड़ा, आठ किन्नौर, 65 कुल्लू, दो लाहौल-स्पीति, 23 मंडी, 97 शिमला, 11 सिरमौर, तीन सोलन और दो ऊना जिले के लिए स्वीकृत की गई हैं।

Get notified whenever we post something new!

spot_img

Create a website from scratch

Just drag and drop elements in a page to get started with Newspaper Theme.

Continue reading

मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। जहां भारतीय जनता पार्टी से सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट बता...

मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा

DC मंडी के न आने से जनता हुई परेशान,मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा हिमाचल प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन के ख़िलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. गोमा ने बताया...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव, हिमाचल बंद करने की दी चेतावनी UGC के नए नियमों के ख़िलाफ़ देश भर में आंदोलन तेज होता हुआ नज़र आ रहा है. शिमला में देवभूमि...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.