ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिन का काम देने की गारंटी
हिमाचल BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस देश भर में VB-G RAM G के ख़िलाफ दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि VB-G RAM G 2025 का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देना है। इसके तहत ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिन का काम देने की गारंटी दी जाएगी, जो मनरेगा के 100 दिनों से अधिक है। हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि VB-G RAM G में 125 दिनों के रोजगार गारंटी दे रहा है, जिससे ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। इसके साथ ही मजदूरों को साप्ताहिक वेतन दिया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मनरेगा में भी केंद्र की मोदी सरकार ने UPA सरकार से ज़्यादा धन खर्च किया
हिमाचल BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देना है और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना। बिंदल ने कहा कि अगर UPA और NDA सरकार के कार्यों की तुलना की जाए, तो यह कई गुना ज़्यादा है। मनरेगा में भी केंद्र की मोदी सरकार ने UPA सरकार से ज़्यादा धन खर्च किया। बिंदल ने दावा किया कि इसे विकसित भारत, 2047 के विजन के साथ तैयार किया गया है और इससे मजदूरों के जीवन के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर में भी बदलाव आएगा। उनकी दलील है कि पहले की योजना में विभिन्न राज्यों से भ्रष्टाचार या घोटाले के आरोप मिल रहे थे। अब नई योजना में पारदर्शिता पर खास जोर दिया गया है। इसके तहत निगरानी प्रणाली को चुस्त बनाते हुए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया जाएगा।
