Thursday, February 26, 2026

Creating liberating content

मोदी सरकार के बजट...

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू...

मुझे नहीं आवभगत की...

DC मंडी के न आने से जनता हुई परेशान,मुझे नहीं आवभगत की जरूरत-...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने...

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का...

जयराम ठाकुर ने PM...

यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए जयराम ठाकुर ने PM...
HomeHimachal Pradeshशिमला में जिन...

शिमला में जिन मकानों पर आयी दरार,क्या उन्हें मिलेगा मुआवज़ा?

लोग किसे ठहरा रहे जिम्मेदार?

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते चलौंठी में मकानों पर दरारें आयी है। इन मकानों में दरार आने के पीछे स्थानीय लोग फ़ोरलेन निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों की मांग है कि इन्हें मकान में हुए नुकसान का मुआवज़ा दिया जाए।

किस आधार पर प्रभावित लोगों को मिलेगा मुआवज़ा ?

चलौंठी में फोरलेन निर्माण के कारण घरों में आई दरारों से हुए नुकसान को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने एसडीएम शिमला ग्रामीण की अध्यक्षता ने कमेटी का गठन किया है। इसके साथ ही स्टेट जियोलॉजिस्ट ने भी शनिवार को नुकसान के कारणों को लेकर रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित लोगों को मुआवज़ा दिए जाने की योजना है। यह मुआवज़ा निर्माण कार्य में लगी निजी कंपनी को ही देना होगा।

किन किन गांवों से होकर गुजरता है हाईवे ?

NH-22 (जिसे अब NH-05 कहा जाता है) के परवाणू-सोलन सेक्शन को 67.00 किमी से 106.139 किमी तक चार लेन का बनाने का प्रोजेक्ट चल रहा है। इसकी कुल लंबाई 39 किलोमीटर है। हिमाचल प्रदेश राज्य में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया NDP फेज-III के तहत EPC मोड पर लागू किया जा रहा है। यह हाईवे 33 रेवेन्यू गांवों से होकर गुजर रहा है, जिसमें सोलन जिले के जबली, धरमपुर, कुमारहट्टी, अंजी, सोलन और कठेर जैसी मुख्य बस्तियां शामिल हैं। यह घनी आबादी वाले और पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील पहाड़ी इलाके से होकर गुजरता है।

 

राज्य की आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देगा यह प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट का कंप्लीशन सर्टिफिकेट 20.12.2023 से जारी किया गया था। यह कॉरिडोर परवाणू, सोलन और शिमला के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए बनाया जा रहा है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बढ़ाने, यात्रा का समय कम करने और राज्य में आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक रूप भी इसमें शामिल है।

  • Explore tags ⟶
  • NHAI

Get notified whenever we post something new!

spot_img

Create a website from scratch

Just drag and drop elements in a page to get started with Newspaper Theme.

Continue reading

मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान

अब हिमाचल प्रदेश का क्या होगा? मोदी सरकार के बजट पर CM सुक्खू का बड़ा बयान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। जहां भारतीय जनता पार्टी से सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट बता...

मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा

DC मंडी के न आने से जनता हुई परेशान,मुझे नहीं आवभगत की जरूरत- यादविंदर गोमा हिमाचल प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन के ख़िलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. गोमा ने बताया...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया हिमाचल बीजेपी कार्यालय का घेराव, हिमाचल बंद करने की दी चेतावनी UGC के नए नियमों के ख़िलाफ़ देश भर में आंदोलन तेज होता हुआ नज़र आ रहा है. शिमला में देवभूमि...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.